KUNWAR NARAYAN jivan parichay in hindi pdf|कुंवर नारायण का जीवन परिचय

KUNWAR NARAYAN jivan parichay in hindi pdf|कुंवर नारायण का जीवन परिचय



 KUNWAR NARAYAN [1927-2017]

कवि परिचय

कुंवर नारायण

जीवन परिचय-

कुंवर नारायण आधुनिक हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर हैं। इनका जन्म 19 सितंबर, सन 1927 को फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई थी। विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा इन्होंने लखनऊ

विश्वविद्यालय से पूरी की। इन्होंने अनेक देशों की यात्रा की है। कुंवर नारायण ने सन 1950 के आस-पास काव्य-लेखन की शुरुआत की। इन्होंने चिंतनपरक लेख, कहानियाँ सिनेमा और अन्य कलाओं पर समीक्षाएँ भी लिखी हैं। इन्हें अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया है; जैसे-कबीर सम्मान, व्यास सम्मान, लोहिया सम्मान, साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार तथा केरल का कुमारन आशान पुरस्कार आदि।

रचनाएँ-

ये 'तीसरे सप्तक' के प्रमुख कवि हैं। इनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं-

काव्य-संग्रह-चक्रव्यूह (1956), परिवेश : हम तुम, अपने सामने, कोई दूसरा नहीं, इन दिनों। 

प्रबंध-काव्य-आत्मजयी।

कहानी-संग्रह-आकारों के आस-पास।

समीक्षा-आज और आज से पहले।

सामान्य-मेरे साक्षात्कार।

काव्यगत विशेषताएँ-

कवि ने कविता को अपने सृजन कर्म में हमेशा प्राथमिकता दी। आलोचकों का मानना है कि “उनकी कविता में व्यर्थ का उलझाव, अखबारी सतहीपन और वैचारिक धुंध की बजाय संयम, परिष्कार और साफ-सुथरापन है।” कुंवर जी नारायण नगरीय संवेदना के कवि हैं। इनके यहाँ विवरण बहुत कम हैं, परंतु वैयक्तिक तथा सामाजिक ऊहापोह का तनाव पूरी व्यंजकता में सामने आता है। इनकी तटस्थ वीतराग दृष्टि नोच-खसोट, हिंसा-प्रतिहिंसा से सहमे हुए एक संवेदनशील मन के आलोडनों के रूप में पढ़ी जा सकती है।

भाषा-शैली-

भाषा और विषय की विविधता इनकी कविताओं के विशेष गुण माने जाते हैं। इनमें यथार्थ का खुरदरापन भी मिलता है और उसका सहज सौंदर्य भी। सीधी घोषणाएँ और फैसले इनकी कविताओं में नहीं मिलते क्योंकि जीवन को मुकम्मल तौर पर समझने वाला एक खुलापन इनके कवि-स्वभाव की मूल विशेषता है।


 मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आएगी और अगर आप को यह पोस्ट पसंद आती हैं तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले यदि आपको अगर कुछ भी doubt हो तो आप हमें comment भी कर सकते हैं 





हमारे वेबसाइट के माध्यम से आपको  बोर्ड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायगी तो सभी महत्वपूर्ण जानकारी को जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट www.boardjankari.com पर visit करते रहें |और नोटिफिकेशन को on कर लीजिए ताकि आपको जल्द से जल्द सारी अपडेट हमारी वेबसाइट के माध्यम से मिल सके |


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.